अनोखा जलप्रपात :-पंचधारा

facebook जोहार साथियो 
 आज हमलोग एक  पर्यटन/पिकनिक  स्थल  पर गये हुए  थे, जिसके  बारे मे  आप  सभी को रूबरू कराना चाहूंगा , 
"पंचधार "यह  छत्तीसगढ़ प्रदेश के  सुरगुजा संभाग  मुख्यालय अंबिकापुर से लगभग 30 की.मी. दूरी पर स्थित है, वनो और पहाड़ो  से  घिरा ग्राम  पंचायत घोषा (पाण्डव पारा )नान दामली मे  स्थित है !! 
  यह  काफ़ी आकर्षक प्रकृतिक सौंदर्य से मन मोह लेने वाली जगह  है , यहाँ  आये दिन  आसपास  के  लोग भ्रमण  हेतु  आते है , यहाँ   पहुंचते  ही  लोगो  का मन  प्रकृतिक सौंदर्य मे मिल जाता है, कभी  आप  भी  पधारे !!
  #पहुंच मार्ग :-
  अगर आप अंबिकापुर  से  निकलते है  तो  आपको  रायगढ़  रोड से निकलकर  मैनपाट मार्ग  मे  जाना  होगा , मार्ग जँहा से मैनपाट के लिये जाती, उसमे  ना जाकर  आपको  सीधा  आगे निकलना  है , 5km  जाकर आपको  नान दामली  से  बाये की ओर की रास्ते  होकर  यहाँ तक  पहुंच सकते है !!

टीप : सेल्फी लेने वाले सतर्क और सम्भल कर  सेल्फी  लेवे  चिकना  पत्थर  है, जिसमे  काफ़ी फिसलन है !!

Comments